Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Aug, 2026 02:38 PM

Plastic Indian Currency: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। पॉलिमर नोट एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक जैसे
Plastic Indian Currency: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है। पॉलिमर नोट एक विशेष प्रकार के प्लास्टिक जैसे सिंथेटिक पदार्थ से बनाया जाता है। इसमें एक मजबूत और लचीली प्लास्टिक फिल्म का इस्तेमाल होता है, जिस पर नोट की छपाई की जाती है। ये नोट कागजी नोट की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और जल्दी खराब नहीं होंगे।
कुछ देशों में 30 वर्षों से है पॉलिमर नोट का चलन
मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद मल्होत्रा ने कहा कि कुछ देशों में पॉलिमर नोट का 30 वर्षों से अधिक समय तक चलने का रिकॉर्ड हैं। ये नोट खासतौर पर कम मूल्य वर्ग के नोटों के लिए उपयोगी होंगे क्योंकि इनका उपयोग और चलन अधिक होता है। उन्होंने कहा, ''अगर सभी योजनाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ती हैं तो हमारा लक्ष्य है कि ये नोट अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में चलन में आ जाएं।''
RBI का महंगाई का लक्ष्य
आरबीआई गवर्नर ने ब्याज दरों और मौद्रिक नीति के रुख को लेकर कहा कि केंद्रीय बैंक के भविष्य के फैसले आंकड़ों पर आधारित होंगे। आरबीआई का मुख्य उद्देश्य मध्यम अवधि में खुदरा महंगाई को चार प्रतिशत के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बनाए रखना है।