Edited By Rahul Singh,Updated: 07 Oct, 2026 05:56 PM

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए स्कूटर चलाते हैं तो बेहतर माइलेज वाला मॉडल आपकी जेब पर पड़ने वाले खर्च को काफी कम कर सकता है।
ऑटो डेस्क। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप रोजाना ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए स्कूटर चलाते हैं तो बेहतर माइलेज वाला मॉडल आपकी जेब पर पड़ने वाले खर्च को काफी कम कर सकता है। बाजार में कई ऐसे पेट्रोल स्कूटर्स मौजूद हैं जो अच्छे माइलेज के साथ दमदार फीचर्स भी ऑफर करते हैं। यहां हम 4 ऐसे स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनका दावा किया गया माइलेज करीब 60 kmpl से लेकर 71 kmpl तक है।
Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid में 125cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC सिंगल-सिलेंडर Blue Core इंजन मिलता है। यह इंजन 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर 71.33 kmpl (ARAI) तक का माइलेज देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 79,880 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 1,00,440 रुपये तक जाती है।
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid भी ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स में शामिल है। इसमें 125cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर Blue Core इंजन दिया गया है, जो 8.2 PS की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। स्कूटर में Smart Motor Generator भी मिलता है, जो शांत स्टार्ट और शुरुआती रफ्तार पकड़ने में अतिरिक्त सहायता करता है। इसका ARAI माइलेज 68.75 kmpl है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 78,980 रुपये से शुरू होकर 99,030 रुपये तक जाती है।
Honda Activa 125
Honda Activa 125 भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय स्कूटर है। इसमें 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 8.42 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें साइलेंट स्टार्ट सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक CVT गियरबॉक्स मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph बताई गई है। माइलेज की बात करें तो इसका ARAI माइलेज 60 kmpl है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 89,656 रुपये से 96,122 रुपये तक जाती है।
TVS Jupiter
TVS Jupiter भी रोजाना इस्तेमाल के लिए एक किफायती पेट्रोल स्कूटर है। इसमें 113.3cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर BS6 इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 9.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें 5.1 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसका ARAI माइलेज 60 kmpl है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,125 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 89,825 रुपये तक जाती है।