होठों पर lip gloss को फैलने से रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स (pics)

Edited By Updated: 09 Mar, 2016 05:16 PM

lip gloss on the lips follow these tips to prevent the spread of

आजकल हर लड़की के मेकअप किट में लिप ग्लॉस अाम देखने को मिलता है। इसको लगाना बहुत ही आसान होता है। इसे लगाने से आपके लिप्स...

आजकल हर लड़की के मेकअप किट में लिप ग्लॉस अाम देखने को मिलता है। इसको लगाना बहुत ही आसान होता है। इसे लगाने से आपके लिप्स बहुत ही खूबसूरत दिखते है। पर यह कुछ ही घंटों के बाद होंठों पर फैलना शुरू हो जाता है।इसलिए आज हम आपको लिप ग्लॉस को फैलने से रोकने के अासान से तरीके बताएंगें। 

 

- फाउंडेशन 

जब भी अाप चेहरे पर मेकअप करते है तो फाउंडेशन जरूर लगाते हैं। फाउंडेशन  लगाने से अापका मेकअप फैलता नही है। इसलिए अपने होठों पर लिक्विड फाउंडेशन लगा कर ही लिप ग्लॉस को लगाएं। 

 

- लिप बाम

अगर आपके होंठ फट गए हैं तो ठीक करने के लिए लिप ग्लॉस की जगह पर लिप बाम का प्रयोग जरुर करें। एेसा करने से आपके होंठ ठीक, मुलायम और खूबसूरत हो जाएगें।

 

- पाउडर

हमेशा आईलाइनर और काजल लगाने से पहले मुंह के आस-पास पाउडर लगाएं और फिर लिप ग्लॉस लगाएं। 

 

- लिप ग्लॉस

लिप ग्लॉस को लगाते समय ध्यान में रखें कि यह अापके होठों के बीच में लगे न कि होंठो के किनारों पर। साथ ही ध्यान रहें कि इसे थोड़ी मात्रा में लगाए अौर होठों की मदद से चारों ओर फैला लें।

 

- लिप लाइनर

होठों को हाईलाइट करने के लिए पहले लिप लाइनर को जरुर लगाएं। इसे लगाने से लिप्प गलोस होठों पर नहीं फैलता। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!