Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jun, 2026 07:35 AM

Aaj Ka Good Luck (30th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दिन का शुभ फल केवल राशि से नहीं बल्कि व्यक्तिगत जन्मकुंडली, नक्षत्र और दशा से भी प्रभावित होता है। फिर भी चंद्रमा के गोचर और दैनिक ग्रह स्थिति के आधार पर प्रत्येक राशि के लिए सामान्य "आज का...
Aaj Ka Good Luck (30th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दिन का शुभ फल केवल राशि से नहीं बल्कि व्यक्तिगत जन्मकुंडली, नक्षत्र और दशा से भी प्रभावित होता है। फिर भी चंद्रमा के गोचर और दैनिक ग्रह स्थिति के आधार पर प्रत्येक राशि के लिए सामान्य "आज का गुडलक" इस प्रकार माना जा सकता है।
मेष- रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
उपाय- केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाएं।
वृष- भाग्य का साथ मिलेगा। लंबी यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो मुनाफा होगा लेकिन जोखिम न लें। रिश्तों में मधुरता आयेगी।
उपाय- घर में मकड़ी के जाले या कूड़ा-करकट जमा न होने दें।
मिथुन- आज अपने कार्यों में धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है। मेहनत के अनुसार आय बढ़ेगी। नई नौकरी से वेतन में वृद्धि संभव है। माता का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय- गले में सफेद रंग के धागे में तांबे का पैसा धारण करें।
कर्क- परिवार, प्रेम और आर्थिक संतुलन के लिए अनुकूल समय है। दोस्तों का साथ मिलेगा और दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। समुद्री यात्रा करने का मौका मिलेगा।
उपाय- चींटियों को आटा और चीनी डालें।
सिंह- आज का दिन आपके अनुकूल है। नए काम की शुरुआत होने की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर घर में उत्साह का माहौल बनाएगी।
उपाय- मिट्टी के बर्तन में भोजन करें।
कन्या- आज का दिन सुखद परिणाम देगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
उपाय- गाय की सेवा करें।
तुला- जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से बचें। सूझ-बूझ से बचत बढ़ेगी। आत्मविश्वास और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखें।
उपाय- हरे रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें।
वृश्चिक- आज नए अवसर मिलेंगे, जो आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएंगे। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं। व्यापार में स्थिर लाभ होगा।
उपाय- शिवलिंग पर एक लोटा शुद्ध जल चढ़ाएं।
धनु- आज सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें। रिश्तों, करियर और सामाजिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। बचत करने में सफलता है।
उपाय- मूंग दाल मंदिर में दान करें।
मकर- किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। वैसे तो समय सही है लेकिन शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें।
उपाय- जल में थोड़ा-सा शहद डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
कुंभ- लंबे समय से अटकी योजना में प्रगति देखने को मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपसी समझ बेहतर होने के संकेत हैं।
उपाय- अपने माता-पिता को गिफ्ट दें।
मीन- अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नए बिजनेस से आय बढ़ सकती है। ऑनलाइन कार्यों से लाभ होगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- कन्या का आशीर्वाद लें।