MCX-Comex Gold Rate: लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानें क्यों आई गिरावट?

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 10:30 AM

gold and silver prices tumble find out why they fell

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते घरेलू और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने का वायदा भाव ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर 4,000 डॉलर ने नीचे फिसल गया है। चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई। घरेलू मार्केट...

बिजनेस डेस्कः फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते घरेलू और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने का वायदा भाव ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर 4,000 डॉलर ने नीचे फिसल गया है। चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई। घरेलू मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1162 रुपए लुढ़क कर 1,41,240 रुपए, जबकि चांदी की कीमत 2,21,700 रुपए के करीब थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना चांदी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,032.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,038.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 66.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,972.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

वहीं चांदी के वायदा भाव 58.34 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.17 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 57.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!