सभी भारतीय सशस्त्र बल वीरता के प्रतीक हैं

Edited By Updated: 23 May, 2025 05:17 AM

all indian armed forces are symbols of valour

पहलगाम में हुई भयावह त्रासदी को एक महीना और एक दिन बीत चुका है। हर जीवन मायने रखता है। पुंछ, राजौरी और उरी में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई। प्राइम टाइम बहसों में कहानी के इस हिस्से के साथ न्याय नहीं किया गया। पुंछ में कम से कम 15 लोग मारे गए,...

पहलगाम में हुई भयावह त्रासदी को एक महीना और एक दिन बीत चुका है। हर जीवन मायने रखता है। पुंछ, राजौरी और उरी में 20 से अधिक लोगों की जान चली गई। प्राइम टाइम बहसों में कहानी के इस हिस्से के साथ न्याय नहीं किया गया। पुंछ में कम से कम 15 लोग मारे गए, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। 

राजौरी में 3 लोग मारे गए। मरने वालों में एक अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश से आया एक प्रवासी मजदूर, एक सिख रागी और एक 7 वर्षीय बच्ची शामिल है। स्कूल नष्ट कर दिए गए। पूजा स्थलों को क्षति पहुंचाई गई। पहलगाम, पुंछ, राजौरी, उरी का उल्लेख एक ही वाक्य में किया जाना चाहिए। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।

आइए हम जम्मू-कश्मीर में तैनात वर्दीधारी पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करें। सभी भारतीय सशस्त्र बल जिनकी संख्या लगभग 50 लाख है, वीरता का प्रतीक हैं। सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल में 14 लाख, रिजर्व बलों में 11 लाख और अर्धसैनिक बलों में 25 लाख का योगदान है। यह प्रश्नोत्तरी उनमें से प्रत्येक को श्रद्धांजलि देने का एक छोटा-सा तरीका है।
1.1950 में भारतीय नौसेना से कौन सा शब्द हटा दिया गया?
2.दिल्ली में किस स्थल पर 4 अलग-अलग संकेंद्रित वृत्तों की योजना है,जिनके नाम त्याग चक्र (बलिदान का चक्र), रक्षा चक्र (सुरक्षा का चक्र ), वीरता चक्र (बहादुरी का चक्र) और अमर चक्र (अमरता का चक्र) है?
3. भारतीय टैस्ट क्रिकेट टीम के पहले कप्तान सी.के. नायडू को 1923 में किस सेना द्वारा कर्नल नियुक्त किया गया था?
4. लैफ्टिनैंट कर्नल अवतार एस. चीमा 1965 में क्या करने वाले पहले भारतीय व्यक्ति थे?
5. यदि कोई आदमी कहता है कि उसे मरने से डर नहीं लगता तो या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर...है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के इस उद्धरण को पूरा करने के लिए रिक्त स्थान में 3 अक्षर का शब्द भरें।
6. आजाद हिंद फौज के तहत सभी महिला सैनिकों की इकाई का नाम क्या था?
7. 1888 में, कौन सा फुटबॉल टूर्नामैंट आर्मी कप के रूप में शुरू हुआ, जो केवल भारत में ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों के लिए खुला था, लेकिन जल्द ही नागरिक टीमों के लिए भी खोल दिया गया?
8. मनोज कुमार ने अपने स्वयं के कथन के अनुसार, 1965 की अपनी फिल्म ‘शहीद’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार में प्राप्त पूरी राशि किस शहीद के परिवार को दान कर दी?
9. किस सेना प्रमुख ने अपने बेटे को विशेष सुविधा देने से इंकार कर दिया, जिसे 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पकड़ लिया गया था?
10. 2019 में, भारत भर के कई सैलूनों ने उन ग्राहकों को छूट की पेशकश की, जिन्होंने अपनी मूंछें और बाल कटवाने का विकल्प किस भारतीय वायु सेना के पायलट की तरह चुना?
11.किस संयुक्त सैन्य अभ्यास में तीनों भारतीय सेवाएं शामिल हैं?
12.भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य नभं स्पर्शं दीप्तम...अध्याय से लिया गया है।
13. 1700 के दशक में गठित, ‘अस्से हाथी’ को अपना प्रतीक चिन्ह बनाकर, भारतीय सेना की सबसे पुरानी पैदल सेना रैजीमैंट कौन सी है? (क) मद्रास रैजीमैंट (ख) पंजाब रैजीमैंट (ग) कुमाऊं रैजीमैंट (घ) जाट रैजीमैंट।
14.यदि आप हॉल ऑफ  फेम संग्रहालय देखने जा रहे हों  जो भारत-पाक युद्धों के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में भारतीय सेना द्वारा निर्मित और अनुरक्षित एक संग्रहालय है, तो आप किस शहर में होंगे?
15. भारतीय वायु सेना के मार्शल (फील्ड मार्शल के सेना रैंक के बराबर) के 5 सितारा रैंक पर पदोन्नत होने वाले पहले और एकमात्र भारतीय कौन थे?
16. कौन-सा समारोह भारत में गणतंत्र दिवस उत्सव के समापन का प्रतीक है और 29 जनवरी की शाम को नई दिल्ली के विजय चौक पर आयोजित किया जाता है?
17. 1987 में स्थापित, एम.ए.आर.सी.ओ.एस. भारतीय सशस्त्र बलों के किस डिवीजन के अंतर्गत देश की सबसे दुर्जेय कमांडो इकाइयों में से एक है?
18.भारतीय सेना में कौन सी एकमात्र रैजीमैंट है जिसे राष्ट्रपति के रजत तुरही और तुरही बैनर को ले जाने का विशेषाधिकार प्राप्त है?
19. सियाचिन ग्लेशियर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के लिए 13 अप्रैल 1984 को भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा शुरू किए गए आप्रेशन का नाम बताइए।
20.1835 में, मुख्य रूप से ब्रिटिश चाय बागानों और उनकी बस्तियों को आदिवासी छापों से बचाने के लिए ‘कछार लेवी’ नामक मिलिशिया का गठन किया गया था?

जवाब
1. रॉयल शब्द, जब से भारत एक गणतंत्र बना।
2. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
3. होलकर सेना
4. माऊंट एवरैस्ट पर चढ़े
5. गोरखा
6. झांसी की रानी रैजीमैंट
7. डूरंड कप
8. भगत सिंह
9. के.एम. करिअप्पा
10. अभिनंदन वर्धमान
11. ट्रोपैक्स अभ्यास, थियेटर स्तरीय परिचालन तत्परता अभ्यास
12. भगवद् गीता
13. मद्रास रैजीमैंट
14. लेह
15. अर्जन सिंह
16. बीटिंग रिट्रीट
17. भारतीय नौसेना
18. राष्ट्रपति का अंगरक्षक
19. ऑप्रेशन मेघदूत
20. असम राइफल्स
(अतिरिक्त शोध: अमित घोष एवं आयुष्मान डे)-डेरेक ओ’ब्रायन (संसद सदस्य और टी.एम.सी. संसदीय दल (राज्यसभा) के नेता)
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!