अब किराए पर गर्लफ्रैंड

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 05:25 AM

girlfriend on rent now

आम तौर पर लोग जब बाजार जाते हैं, तो उन्हें सामान उठाने में परेशानी होती है। पिछले दिनों एक खबर आई थी कि अब बाजारों में ऐसे लोग उपलब्ध हैं, जो किराए पर आपका सामान ढो सकते हैं। किराया प्रति घंटे के हिसाब से होता है। जब रोजगार न हो तो इस तरह के काम भी...

आम तौर पर लोग जब बाजार जाते हैं, तो उन्हें सामान उठाने में परेशानी होती है। पिछले दिनों एक खबर आई थी कि अब बाजारों में ऐसे लोग उपलब्ध हैं, जो किराए पर आपका सामान ढो सकते हैं। किराया प्रति घंटे के हिसाब से होता है। जब रोजगार न हो तो इस तरह के काम भी पैसे कमाने के साधन बन सकते हैं। इन्हें स्टार्टअप भी कहा जा सकता है। सामान उठाने वाले को पैसे मिल गए और खरीदने वाले को उसे उठाने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। हो सकता है कि कल घंटे के मुकाबले सामान के भार के हिसाब से किराया तय हो। 

इसी तरह की एक और खबर ने ध्यान खींचा कि अब यदि किराए पर महिला मित्र चाहिए, तो वह भी मिल सकती है। डेटिंग वैबसाइटस या एप्स की तरह इसके लिए भी ऐसी ही एक साइट है। नाम है ट्रूलीमैडली। अर्से से बताया जा रहा है कि  इसके यूजर की संख्या 90 लाख से अधिक हो  गई है। एक और है-रैंट ए फ्रैंड। और भी कई होंगी। इनके जरिए किसी को सिंगल, सुंदर, ऐसी महिला मित्र मिल सकती है, जो आपकी भावनाओं को समझती हो। आपके भरोसे को बनाए रख सकती हो। उसे आपकी आदतों से परेशानी न हो। लड़ाई-झगड़ा न करती हो। हर बात की शिकायत न करती हो। वह ऐसी हो जिसके बारे में हमेशा आपने स्वप्न देखे हैं। हां इसमें एक शर्त यह है कि उससे आप किसी प्रकार की शारीरिक इंटीमेसी नहीं रख सकते। रैंट ए ब्वॉयफ्रैंड भी चलन में है। जिगेलो तो अपने यहां न जाने कब से पाए जाते हैं। एक साइट पर घोषणा की गई है कि क्या आपको किराए पर पार्टनर चाहिए? कहीं कोई आयोजन हो रहा हो, किसी शादी में जाना हो, यात्रा करनी हो या नैटवर्किंग करनी है तो हमारी सेवाएं लीजिए।

लेकिन महिला मित्र पाने के लिए पैसे देने होंगे। लड़की आपकी हर तरह से केयर करेगी, यानी कि यह काम वैसा ही होगा, जैसे कि दफ्तर में काम करते वक्त आपको टारगेट्स पूरे करने पड़ते हैं। इसी की तनख्व्वाह भी मिलती है। यहां बहुत सी लड़कियों के चित्र भी देखे जा सकते हैं। इनमें से बहुत सी उच्च शिक्षित हैं। तरह-तरह के कामों से जुड़ी हैं, जैसे कि इंजीनियर, मेकअप आॢटस्ट, अध्यापिका। बहुत सी लड़कियां ऐसे सवाल भी कर रही हैं कि  किराए की गर्लफ्रैंड बनने के लिए मुझे क्या करना होगा? मेरी सुरक्षा का ध्यान कैसे रखा जाएगा? भुगतान कैसे मिलेगा? लड़के भी सवाल पूछ रहे हैं कि किराए पर गर्लफ्रैंड लेने का आइडिया कैसा है? क्या सचमुच इस तरह पैसा खर्च करना ठीक है? कई पुरुष इस बात का विरोध भी कर रहे हैं कि भावनाओं का इस तरह से बाजारीकरण नहीं होना चाहिए। रैंट ए गर्लफ्रैंड नाम से एक जापानी टी.वी. सीरीज भी आ चुकी है। इसमें एक लड़के को उसकी महिला मित्र छोड़ देती है, तब वह किराए की मित्र ले आता है। इस सीरीज की लोगों ने बहुत आलोचना भी की थी। 

कई बार लगता है कि इन दिनों जिनके पास पैसा है, वे प्यार को खरीद सकते हैं, लेकिन जिनके पास पैसा नहीं है, वहां प्यार कुछ अलग तरह से पलता है। पिछले दिनों बिहार में 19 साल का लड़का 50 साल की महिला को कोलकाता से भगा कर ले आया। बिना पति से तलाक हुए शादी भी कर ली। जब इस महिला से पूछा गया कि आप अपने 5 बच्चों को छोड़ कर, अपने बच्चे की उम्र के लड़के के साथ भाग आईं, तो बच्चों का कोई दुख नहीं, तो महिला बोली कि बच्चे जानें, उनका बाप जाने, हमने तो जिससे प्यार किया, अब तो उसी के हो लिए। पाकिस्तान की सीमा हैदर का केस भी आप भूले नहीं होंगे। बहुत से लोग फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन की पत्नी का उदाहरण देते हैं, कि वह भी तो उनसे 20 साल बड़ी हैं। वह शादीशुदा थीं, उनके भी 3 बच्चे थे।

अक्सर अतिशयोक्ति में कहा जाता था कि इन दिनों पैसे से भावनाएं भी खरीदी जा सकती हैं लेकिन अब यह वास्तविक रूप में हो भी रहा है। कुछ लोग अपनी इन महिला मित्रों से शादी भी कर रहे हैं। दशकों पहले ङ्क्षहदी में एक फिल्म बनी थी-पैसा या प्यार, जिसमें पैसे के मुकाबले प्यार का महत्व बताया गया था। लेकिन आज का नारा है कि पैसा है तो प्यार है। यूं भी सच्चाई यह है कि जीवन की आपाधापी में, चुनौतियों से जूझते हुए प्यार कितने दिन चल सकता है? फिर ऐसी साइट्स के होते यह भी कोई जरूरी नहीं कि आप एक ही महिला मित्र के पल्लू से बंधे रहें। ऐसी बातें लिखते हुए अजीब सा भी लग रहा है लेकिन जो बदल रहा है, उसके बारे में सोचना भी पड़ता है। 

कार्पोरेट में एस्कार्ट या सहचरी का चलन अर्से से रहा है। बिजनैस टूर्स पर जाने के वक्त इन महिलाओं को लोग अपने साथ ले जाते रहे हैं। ये स्त्रियां भी अपने इस काम की भारी-भरकम फीस लेती हैं। महिलाएं काल गल्र्स और सैक्स वर्कर्स भी  होती हैं। बहुत सी लड़कियां अतिरिक्त आय के लिए ऐसे धंधे में आती हैं। लेकिन किराए की महिला मित्र बनने पर एक शर्त लड़कियों के लिए अच्छी है कि वे किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगी।-क्षमा शर्मा
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!