‘एक था पाकिस्तान’

Edited By ,Updated: 01 Mar, 2019 04:41 AM

one was pakistan

काफी वर्षों के बाद जब यह दुनिया ऐसी नहीं रह जाएगी और बहुत सी चीजें बदल चुकी होंगी तब हमारे देश हिंदुस्तान में जो इतिहास पढ़ाया जाएगा, उसका एक अध्याय होगा, ‘एक था पाकिस्तान’ जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को पाकिस्तान के बारे में समझाया जाएगा और बताया जाएगा...

काफी वर्षों के बाद जब यह दुनिया ऐसी नहीं रह जाएगी और बहुत सी चीजें बदल चुकी होंगी तब हमारे देश हिंदुस्तान में जो इतिहास पढ़ाया जाएगा, उसका एक अध्याय होगा, ‘एक था पाकिस्तान’ जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को पाकिस्तान के बारे में समझाया जाएगा और बताया जाएगा कि दुनिया के नक्शे पर कभी एक ऐसा मुल्क भी था जिसे पाकिस्तान कहते थे। वह एक निहायत दुष्ट, कमबख्त और गिरा हुआ मुल्क था क्योंकि उसका निर्माण ही बहुत गिरी हुई हरकतों से किया गया था। 

सन् 1947 में जब अंग्रेजों को हिंदुस्तान छोड़कर जाना पड़ा तो जाते-जाते उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे इस क्षेत्र में हमेशा अशांति बनी रहे और किसी तरह की प्रगति न हो सके। उन्होंने हिंदुस्तान के दोनों कोनों पर दो टुकड़े काटकर अलग कर दिए, जिन्हें पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान कहा जाने लगा। बाद में पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान भी एक देश न रह कर अलग-अलग टुकड़ों में बंट गए। उसमें से एक टुकड़ा पाकिस्तान के नाम से जाना गया और दूसरे को बंगलादेश का नाम दिया गया। 

पाकिस्तान के नाम से जाना जाने वाला जमीन का वह हिस्सा निहायत गलीज और बुरी हरकतें करने के लिए सारी दुनिया में बदनाम हुआ। पाकिस्तान को बनाने में जिस व्यक्ति की बहुत बड़ी भूमिका रही, उसका नाम जिन्ना था जो अपने नाम के अनुरूप एक जिन्न की तरह शराब का सेवन करता और मांसाहारी भोजन का शौकीन था। मुसलमानों के लिए हराम समझी जाने वाली सभी लानतों का शैदाई था। ऐसे गिरे हुए व्यक्ति ने पाकिस्तान का निर्माण करवाया था। 

पाकिस्तान अपने संस्थापक जिन्ना की तरह ही गिरी हुई हरकतें करने लगा। वह आतंकवाद का प्रायोजक बन गया। सारी दुनिया में चल रहे आतंकवाद का पोषक बन गया और हिंदुस्तान को अस्थिर करने वालों का सबसे बड़ा हिमायती बन गया। उसने कश्मीर का नाम लेकर हिंदुस्तान में हमेशा अस्थिरता फैलाने की कोशिश की। यहां बम विस्फोट करवाए। निर्दोष नागरिकों की हत्या की। 

एक बार पाकिस्तान समर्थित कुछ कमजर्फों (कमीनों) ने हिंदुस्तान के सिपाहियों से भरे ट्रक पर कायराना हमला करके 42 सिपाहियों का कत्ल कर दिया। इस कत्लेआम से हिंदुस्तान पूरी तरह बिफर गया। उसके क्रोध की कोई सीमा न रही। उसने अपने सिपाहियों की मौत का बदला लेने की कसम खाई और कुछ ऐसा काम कर दिया कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का अस्तित्व मिट गया। तो बच्चो, यह कहानी थी उस देश की जिसे कभी पाकिस्तान कहते थे और यह लेख उसी विषय पर है, जिसका शीर्षक है ‘एक था पाकिस्तान’! 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!