राष्ट्र कल्याण में युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं

Edited By ,Updated: 12 Jan, 2024 05:45 AM

youth should play an important role in national welfare

19वीं सदी के भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक नेता, महान विचारक, वक्ता, कवि और युवाओं के महान संरक्षक स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को भारत और दुनिया के उत्थान के पीछे प्रेरक शक्ति के रूप में जाना है।

19वीं सदी के भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक नेता, महान विचारक, वक्ता, कवि और युवाओं के महान संरक्षक स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को भारत और दुनिया के उत्थान के पीछे प्रेरक शक्ति के रूप में जाना है। उनका मानना था कि युवाओं के भीतर छिपी शक्ति का यदि उपयोग किया जाए और उसे महान आदर्शों की आेर निर्देशित किया जाए, तो समाज में गहरा परिवर्तन आ सकता है। 

स्वामी जी ने युवाओं में चरित्र निर्माण, नैतिक अखंडता और आत्मविश्वास की मजबूत भावना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उन्हें आधुनिक शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान का सामंजस्यपूर्ण मिश्रण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया, एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की वकालत की, जो न केवल ज्ञान प्रदान करे बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कत्र्तव्य और आत्मनिर्भरता की भावना को भी बढ़ावा दे। स्वामी विवेकानन्द जी एक महान हिंदू संत थे जिनकी जयंती हम हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने युवाओं की एक ऐसी पीढ़ी की कल्पना की थी जो निडर, नि:स्वार्थ और मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध होगी। उनके लिए बेसहारा लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा थी। वह चाहते थे कि देश के युवाओं में मातृभूमि और जनता की सेवा करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो। 

स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी भाषण ने 11 सितंबर, 1893 को विश्व धर्म संसद, शिकागो में दुनिया भर से विभिन्न धर्मों के धार्मिक और आध्यात्मिक बुद्धिजीवियों की सभा पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत पूरे दिल से सभा को अमरीका की बहनों और भाइयो कह कर संबोधित करते हुए की, जिससे वे लोग बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने जोरदार तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आपने हमारा जो गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण स्वागत किया है, उससे मेरा दिल अवर्णनीय बेहद खुशी से भर गया है और मैं खड़ा होकर आप सबका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं दुनिया में भिक्षुओं के सबसे प्राचीन संप्रदाय की ओर से आपको धन्यवाद देता हूं। मैं सभी वर्गों और संप्रदायों के लाखों-करोड़ों हिंदू लोगों और धर्मों की जननी की ओर से आपको धन्यवाद देता हूं। उन्होंने श्रोतागण को आगे बताया कि मुझे ऐसे धर्म से होने पर गर्व है जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिकता दोनों सिखाई हैं। 

हम न केवल सार्वभौमिक सहिष्णुता में विश्वास करते हैं बल्कि सभी धर्मों को सच्चा मानते हैं। मैं एक ऐसे राष्ट्र से संबंध रखता हूं जिसने पृथ्वी पर सभी धर्मों और सभी राष्ट्रों के सताए हुए और शरणाॢथयों को आश्रय दिया है। मुझे अपने राष्ट्र पर गर्व है। उनका युवाओं के लिए सुप्रसिद्ध आह्वान था कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए और तुम्हें अंदर से बाहर तक आगे बढऩा है। कोई तुम्हें सिखा नहीं सकता, कोई तुम्हें आध्यात्मिक नहीं बना सकता। आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई अन्य शिक्षक नहीं है। 

साथ ही इस तथ्य पर जोर दिया गया कि किसी राष्ट्र की ताकत और जीवन शक्ति उसके युवाओं के हाथों में होती है। उनके लिए, युवा सकारात्मक परिवर्तन के अग्रदूत हैं, उनमें बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए आवश्यक ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता होती है और उन्हें अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानने और उसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, उनमें आत्मविश्वास और निडरता विकसित करने का आग्रह किया जाता है। 

स्वामी जी ने युवाओं को खेल के मैदान में रहने की सलाह दी। वह लोहे जैसी मांसपेशियों, फौलाद जैसी नसों और विशाल हृदय वाला युवा चाहते थे। उनका दृढ़ मत था कि युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फिट इंडिया मूवमैंट की शुरूआत की है। मैं सभी स्कूलों और कालेजों के प्राचार्यों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से विनम्र अपील करता हूं कि वे सुनिश्चित करें कि हमारे छात्र खेल के मैदानों पर कम से कम एक घंटा अपनी रुचि अनुसार खेल खेलने में व्यतीत करें। 

21वीं सदी भारत की सदी होगी क्योंकि देश अपनी क्षमताओं के प्रति आश्वस्त होकर भविष्य की आेर तीव्रता से अग्रसर है। यह आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, क्योंकि आई.एम.एफ. के अनुमान के मुताबिक इसकी जी.डी.पी. 5 ट्रिलियन अमरीकी डालर को पार कर जाएगी। वर्ष 2047 तक, भारत एक विकसित राष्ट्र की सभी विशेषताओं के साथ 30 ट्रिलियन अमरीकी डालर की अर्थव्यवस्था बनने की आेर अग्रसर है। यह एक विकसित भारत होगा, जिसके लिए हमारे युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, भारत ने चंद्रयान जैसे मिशनों के माध्यम से अंतरिक्ष अन्वेषण में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलबियां हासिल की हैं। भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) ने आधार,UPI, AA स्टैक, Cowin प्लेटफार्म और त्रश्वरू जैसी पहलों के साथ प्राानमंत्री मोदी की अनुकरणीय राजनीति के तहत वैश्विक मान्यता प्राप्त की है, जो डिजिटल नवाचार के लिए देश की प्रतिबद्घता को रेखांकित करता है। भारत एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की दिशा में प्रगति कर रहा है, और इसके सेवा क्षेत्र, विशेष रूप से आई.टी. और गैर-आई.टी. डोमेन में वैश्विक प्रमुखता प्राप्त की है। 

राष्ट्र एक सम्पन्न स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र का दावा करता है, जो 340 बिलियन अमरीकी डलर से अधिक के संयुक्त मूल्यांकन के साथ 100 से अधिक यूनिकॉर्न की मेजबानी करता है, जो खुद को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में स्थापित करता है। आइए, अमृत काल के दौरान आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और सिद्धांतों का अधिकतम लाभ उठाएं। हम सब 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में इसलिए मनाते हैं ताकि हम स्वामी जी के आदर्शों और उनके दर्शन के लिए, जिनके लिए वे जिए और काम किए, वे भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बन सकें। 

आइए, आज हम सब संकल्प लें कि स्वामी जी की शिक्षाओं और सिद्धांतों के सार को राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति, विविधता में एकता, समावेशिता और पवित्रता को आत्मसात करें। उनका दृढ़ विश्वास था कि सभी रास्ते एक ही सच्चे ईश्वर तक जाते हैं, जैसा कि ऋग्वेद में भी उल्लेख किया गया है कि एकम् सत विप्रा बहुदा वदन्ति (सत्य एक है, बुद्घिमान इसे विभिन्न नामों से बुलाते हैं।) यही स्वामी विवेकानंद जी को हम सबकी तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि होगी।(लेखक हरियाणा के राज्यपाल हैं। व्यक्त विचार पूर्णत: उनके निजी हैं)-बंडारू दत्तात्रेय (माननीय राज्यपाल, हरियाणा)

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!