LIC और EPF में फंसे ₹16,649 करोड़, तुरंत चेक करें कहीं आपका पैसा तो नहीं

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 11:42 AM

16 649 crore stuck in lic and epf check immediately if it s your money

अगर आपने कभी नौकरी बदली है, पुराना EPF अकाउंट छोड़ दिया है या किसी पुरानी LIC पॉलिसी का ट्रैक खो दिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने संसद में बताया है कि LIC और इनऑपरेटिव EPF खातों में कुल 16,649.06 करोड़ रुपए अब भी बिना क्लेम...

बिजनेस डेस्कः अगर आपने कभी नौकरी बदली है, पुराना EPF अकाउंट छोड़ दिया है या किसी पुरानी LIC पॉलिसी का ट्रैक खो दिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने संसद में बताया है कि LIC और इनऑपरेटिव EPF खातों में कुल 16,649.06 करोड़ रुपए अब भी बिना क्लेम के पड़े हैं।

31 मार्च 2026 तक LIC के पास पॉलिसीधारकों की 7,318.50 करोड़ रुपए की अनक्लेम्ड राशि दर्ज थी। वहीं इनऑपरेटिव EPF खातों में 9,330.56 करोड़ रुपए जमा हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि EPF खातों को "अनक्लेम्ड" नहीं बल्कि "इनऑपरेटिव" श्रेणी में रखा गया है।

ऐसे करें चेक

यदि आपको लगता है कि आपकी किसी पुरानी LIC पॉलिसी का पैसा बाकी है, तो LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नाम, जन्मतिथि या PAN की मदद से अनक्लेम्ड राशि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा LIC पॉलिसीधारकों से SMS, पत्र, एजेंट, शाखा कार्यालय और 'बीमा सखी' के माध्यम से भी संपर्क कर रही है ताकि पात्र लोग अपना पैसा क्लेम कर सकें।

EPF पर भी मिली राहत

EPFO ने आधार से सत्यापित इनएक्टिव खातों के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत 1,000 रुपए या उससे कम की अनक्लेम्ड राशि बिना नया क्लेम किए सीधे सदस्य के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जा रही है। सफल परीक्षण के बाद इस सुविधा को अधिक राशि वाले खातों तक भी बढ़ाया जा सकता है।

10 साल तक क्लेम नहीं किया तो क्या होगा?

सरकार के अनुसार, 10 साल से अधिक समय तक बिना क्लेम पड़ी LIC की राशि IRDAI के नियमों के तहत सीनियर सिटिजन वेलफेयर फंड (SCWF) में ट्रांसफर कर दी जाती है। वहीं, इनऑपरेटिव EPF खातों की राशि को किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!