अडानी ग्रीन एनर्जी का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 34% बढ़कर 514 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 04:09 PM

adani green energy s fourth quarter net profit increased 34 514 crore

अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 514 करोड़ रुपए रहा। अडानी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 383 करोड़

नई दिल्लीः अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 514 करोड़ रुपए रहा। अडानी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 383 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,727 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,278 करोड़ रुपए थी। 

हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ थोड़ा घटकर 1,987 करोड़ रुपए रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,001 करोड़ रुपए था। वहीं 2025-26 में कुल आय बढ़कर 13,819 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 में 12,422 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने अलग से जारी बयान में कहा कि बिजली आपूर्ति से होने वाली आय जनवरी- मार्च तिमाही में 16 प्रतिशत बढ़कर 3,094 करोड़ रुपए हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 2,666 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी के कार्यकारी निदेशक सागर अडानी ने बताया कि कंपनी ने 5.1 गीगावाट नई परियोजनाओं की क्षमता शुरू की है, जिससे उसकी कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 19.3 गीगावाट हो गई है। उन्होंने बताया कि यह चीन को छोड़कर किसी भी कंपनी द्वारा एक साल में की गई दुनिया की सबसे बड़ी नई क्षमता वृद्धि है। परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए अडानी ने कहा, "गुजरात के खावड़ा में हमारी प्रमुख परियोजना, जो दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र है, तेजी से आगे बढ़ रही है। बैटरी भंडारण के क्षेत्र में हमने वित्त वर्ष 2025-26 में 1.4 गीगावाट-घंटा क्षमता स्थापित की, जो दुनिया में एक ही स्थान पर स्थापित सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है।"  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!