Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Jul, 2026 12:13 PM

अडानी ग्रुप ने भले ही एयरलाइन शुरू करने की खबरों से इनकार किया हो, लेकिन उसकी एयरपोर्ट कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से कुछ नियमों में छूट देने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि वह...
बिजनेस डेस्कः अडानी ग्रुप ने भले ही एयरलाइन शुरू करने की खबरों से इनकार किया हो, लेकिन उसकी एयरपोर्ट कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स (Adani Airport Holdings) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से कुछ नियमों में छूट देने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि वह भविष्य की एयरलाइन के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है और मौजूदा नियमों में बदलाव की जरूरत है।
अडानी एयरपोर्ट्स के सीईओ अरुण बंसल ने जून में AAI को लिखे पत्र में कहा कि ग्रुप की इकाई अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस एयरलाइन कारोबार में उतरने पर विचार कर रही थी। उन्होंने बताया कि ग्रुप के पास पायलट ट्रेनिंग, मेंटेनेंस, ग्राउंड हैंडलिंग और आठ एयरपोर्ट का मजबूत नेटवर्क है, जिससे वह एविएशन सेक्टर को नई दिशा दे सकता है।
पत्र में यह भी कहा गया कि भारत के विमानन बाजार में कुछ बड़ी एयरलाइनों का दबदबा है, जिससे प्रतिस्पर्धा सीमित हो रही है। ऐसे में टियर-2 और टियर-3 शहरों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नई एयरलाइन की जरूरत महसूस की जा रही है।
बंसल ने इंडिगो के पिछले ऑपरेशनल संकट का भी उल्लेख किया, जब हजारों उड़ानें प्रभावित हुई थीं। उनका कहना था कि मजबूत वित्तीय क्षमता वाली नई एयरलाइनों के आने से सेक्टर अधिक प्रतिस्पर्धी और संतुलित बन सकता है। हालांकि, अडानी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में स्पष्ट किया कि फिलहाल ग्रुप की एयरलाइन शुरू करने की कोई योजना नहीं है।