10g Gold Rate Today: एक दिन की राहत के बाद फिर उछला सोना, 10g Gold के रेट जान रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 10:23 AM

after one day s relief gold again jumped you will be surprised

एक दिन की राहत के बाद आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। शुक्रवार (5 सितंबर) को MCX पर सोना 1,06,927 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत भी 1,24,690 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ...

बिजनेस डेस्कः एक दिन की राहत के बाद आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया है। शुक्रवार (5 सितंबर) को MCX पर सोना 1,06,927 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत भी 1,24,690 रुपए प्रति किग्रा पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव चढ़ गए। Comex पर सोना 3,602 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,606.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की तेजी के साथ 3,609.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 41.31 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 41.41 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 41.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोना 1,000 रुपए टूटकर 1.06 लाख रुपए पर

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,000 रुपए फिसलकर 1,06,070 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,07,070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी गिरावट देखी गई और बृहस्पतिवार को यह 1,000 रुपए गिरकर 1,05,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,06,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से फिसल गई। बृहस्पतिवार को चांदी 500 रुपए टूटकर 1,25,600 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में, यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 1,26,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!