दो दिन की राहत के बाद आज फिर चढ़ें सोने के भाव, जानें 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितनी चुकानी होगी कीमत?

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 10:21 AM

after two days of relief gold prices rise again today

लगातार दो दिन गिरावट के बाद आज फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। MCX पर सोने का भाव आज (26 सितंबर) तेजी के साथ 1,13,930 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 0.15 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,36,845 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

बिजनेस डेस्कः लगातार दो दिन गिरावट के बाद आज फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। MCX पर सोने का भाव आज (26 सितंबर) तेजी के साथ 1,13,930 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 0.15 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,36,845 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। 

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपए की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,39,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपए की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 

सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 700 रुपए घटकर 1,16,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। बुधवार को यह 1,17,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 21.40 डॉलर या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गई। यह 14 साल के उच्चतम स्तर के करीब है। 

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान 

सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझकर ही आप सोना खरीदें।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!