हवाई सफर से लेकर रेलवे तक महंगा, 7 में से 5 सेवाओं के दाम बढ़े

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 04:07 PM

air passenger service inflation rose by 32 in the june quarter

चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हवाई यात्री सेवाओं में 32 प्रतिशत की महंगाई दर्ज की गई। सोमवार को सात प्रमुख सेवाओं के लिए मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए गए, जिनमें यह मूल्य वृद्धि की सबसे ऊंची दर है। सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हवाई यात्री सेवाओं में 32 प्रतिशत की महंगाई दर्ज की गई। सोमवार को सात प्रमुख सेवाओं के लिए मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए गए, जिनमें यह मूल्य वृद्धि की सबसे ऊंची दर है। सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए सात प्रमुख सेवाओं - बैंकिंग, प्रतिभूति लेनदेन, बीमा, पेंशन कोष प्रबंधन, रेलवे, हवाई यात्रा (यात्री) और दूरसंचार - के अस्थायी सेवा उत्पादक मूल्य सूचकांक (सेवा पीपीआई) जारी किए, जिसका आधार वर्ष 2022-23 है। इन आंकड़ों में वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही के लिए सेवा पीपीआई मुद्रास्फीति के अंतिम अनुमान भी शामिल हैं। सेवा पीपीआई किसी सेवा के उत्पादन पर उत्पादकों द्वारा प्राप्त औसत मूल्यों में होने वाले बदलाव को मापता है। 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हवाई (यात्री) सेवा मूल्य सूचकांक में वार्षिक आधार पर 31.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में रेलवे यात्री सेवा मूल्य सूचकांक में वार्षिक मुद्रास्फीति 3.50 प्रतिशत बढ़ी, जो वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही के समान है। बैंकिंग सेवा अंशदान क्षेत्र में मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 6.90 प्रतिशत रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 3.30 प्रतिशत थी। 

बैंकिंग सेवा मूल्य सूचकांक और प्रतिभूति लेनदेन सेवा मूल्य सूचकांक में जून तिमाही के दौरान क्रमशः 3.35 प्रतिशत और 1.32 प्रतिशत की अवस्फीति दर्ज की गई। पिछली मार्च तिमाही में इनमें क्रमशः 4.10 प्रतिशत और 0.55 प्रतिशत की मुद्रास्फीति रही थी। पेंशन कोष, बीमा और दूरसंचार क्षेत्रों के सूचकांकों में जून तिमाही के दौरान क्रमशः 5.20 प्रतिशत, 0.98 प्रतिशत और 0.72 प्रतिशत की महंगाई दर्ज की गई। सरकार आगे चलकर सेवा पीपीआई आंकड़ों में और अधिक सेवाओं को भी शामिल करेगी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!