प्याज कीमतों में गिरावट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगी राहत

Edited By Updated: 16 May, 2026 01:04 PM

amidst the decline in onion prices central government takes a major decision

प्याज की कीमतों में लगातार गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब किसानों से 12.35 रुपए प्रति किलोग्राम (1,235 रुपए प्रति क्विंटल) की दर से प्याज खरीदेगी। यह घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

बिजनेस डेस्कः प्याज की कीमतों में लगातार गिरावट के बीच केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब किसानों से 12.35 रुपए प्रति किलोग्राम (1,235 रुपए प्रति क्विंटल) की दर से प्याज खरीदेगी। यह घोषणा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते प्याज के निर्यात पर असर पड़ा है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें नीचे आ गई हैं। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह खरीद दर तय की है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें नुकसान से बचाना है।

हालांकि, इस फैसले पर किसानों के संगठन संतुष्ट नहीं हैं। महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ ने सरकार द्वारा तय की गई 1,235 रुपए प्रति क्विंटल की दर को नाकाफी बताया है। संगठन का कहना है कि यह दर उत्पादन लागत भी पूरी नहीं करती।

संघ ने मांग की है कि प्याज के लिए कम से कम 3,000 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य तय किया जाए। साथ ही, जिन किसानों ने हाल के महीनों में कम दामों पर प्याज बेचा है, उन्हें मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में तनाव और निर्यात प्रभावित होने के कारण प्याज की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ा है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!