Bank Holiday Update: आज बैंक खुले या हैं बंद? जानिए जून में कब-कब रहेगी छुट्टी

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 12:16 PM

are banks open or closed today find out the holiday schedule for june

अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपके लिए राहत की बात है। 20 जून दिन शनिवार को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरी तरह खुले हुए हैं। बैंकिंग सेवाएं सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध हैं और ग्राहक शाखाओं में जाकर अपने जरूरी काम...

बिजनेस डेस्कः अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपके लिए राहत की बात है। 20 जून दिन शनिवार को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक पूरी तरह खुले हुए हैं। बैंकिंग सेवाएं सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध हैं और ग्राहक शाखाओं में जाकर अपने जरूरी काम करा सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी नहीं होती है। महीने का पहला, तीसरा और पांचवें शनिवार बैंक आम दिनों की तरह खुले रहते हैं और काम-काज सामान्य रूप से होता है। क्योंकि आज महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए आज बैंक खुले हैं। महीने के दूसरे और चौथे शनिवार देश के सभी बैंक पूरी तरह बंद रहते हैं।

जून में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 21 जून, रविवार: साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बंद)
  • 25 जून, गुरुवार : मुहर्रम (केवल विजयवाड़ा में बैंक बंद)
  • 26 जून, शुक्रवार: मुहर्रम (नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, कानपुर समेत देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में बैंक बंद)
  • 27 जून, शनिवार: चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
  • 28 जून, रविवार : साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बंद)
  • 29 जून, सोमवार : संत गुरु कबीर जयंती (केवल शिमला में बैंक बंद)
  • 30 जून, मंगलवार : रेमना नी – क्षेत्रीय सार्वजनिक अवकाश (केवल आइजोल में बैंक बंद)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!