Bank Holiday in Meghalaya: 9 जुलाई को मेघालय में बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्यों है छुट्टी

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 11:24 AM

bank holiday in meghalaya find out reason for the holiday

अगर आप 9 जुलाई (गुरुवार) को बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम निपटाना चाह रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें। हालांकि इस दिन देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे लेकिन एक ऐसा राज्य है जहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है।

बिजनेस डेस्कः अगर आप 9 जुलाई (गुरुवार) को बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम निपटाना चाह रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें। हालांकि इस दिन देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे लेकिन एक ऐसा राज्य है जहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है। 

मेघालय में क्यों बंद रहेगा बैंक?

9 जुलाई को मेघालय में बेह डेंखलाम पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर हर साल ही बैंक बंद होता है। ये जैंतिया समुदाय का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है, जिसे हर साल बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी वजह से उस दिन राज्य में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

देश के बाकी राज्यों में सामान्य रहेगा कामकाज 

देश के बाकी राज्यों में बैंक हर दिन जैसे ही अपने समय पर खुलेंगे और रोज की तरह कामकाज होगा। 9 जुलाई को बैंक की छुट्टी सिर्फ मेघालय में है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!