Japan Interest Rate Hike: बैंक ऑफ जापान ने बढ़ाई ब्याज दरें, 31 साल के हाई पर पहुंचा रेट

Edited By Updated: 18 Sep, 2026 11:47 AM

bank of japan raises interest rates rate hits 31 year high

जापान के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ जापान ने अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को शुक्रवार को 1.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.25 प्रतिशत कर दिया। यह 31 साल के उच्च स्तर पर है। इससे पहले 1995 में ब्याज दर इस स्तर पर थी।

तोक्योः जापान के केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ जापान ने अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को शुक्रवार को 1.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.25 प्रतिशत कर दिया। यह 31 साल के उच्च स्तर पर है। इससे पहले 1995 में ब्याज दर इस स्तर पर थी।

मौद्रिक नीति समिति की दो दिन की बैठक के अंत में शुक्रवार को किया गया यह फैसला अपेक्षित था और वैश्विक बाजारों में हाल की गतिविधियों में इसकी व्यापक रूप से पहले ही संभावना जताई जा रही थी। नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भी अपनी प्रमुख दर बढ़ाए जाने के बाद हुई है। 

जापान ने ब्याज दर क्यों बढ़ाई?

कमजोर होते येन को लेकर चिंता के बीच अमेरिका की ओर से जापान पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा था। दोनों देशों ने हाल में येन को सहारा देने के लिए मिलकर बाजार में हस्तक्षेप किया था। अमेरिकी डॉलर करीब 155 येन पर कारोबार कर रहा है। 

2024 से छह बार बढ़ चुकी है ब्याज दर

जापान लंबे समय तक बेहद कम ब्याज दरों के लिए जाना जाता था। 2024 में बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर माइनस 0.1 फीसदी थी। इसके बाद बैंक ने धीरे-धीरे ब्याज दर बढ़ाना शुरू किया। पिछले ढाई साल में बैंक ऑफ जापान छह बार ब्याज दर बढ़ा चुका है और अब यह 1.25 फीसदी पर पहुंच गई है। दरअसल, जापान करीब तीन दशक तक बहुत कम महंगाई या कीमतों में गिरावट की समस्या से जूझता रहा। इसलिए वहां लंबे समय तक ब्याज दरें बेहद कम रखी गई थीं। अब हालात बदल रहे हैं और कीमतें बढ़ने लगी हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!