Bank Holiday in Meghalaya: 18 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी छुट्टी?

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 01:14 PM

banks to remain closed on september 18 why rbi declared a holiday

अगर आप कल यानि शुक्रवार को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने इलाके की छुट्टी जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक 18 सितंबर को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं।

नई दिल्लीः अगर आप कल यानि शुक्रवार को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने इलाके की छुट्टी जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक 18 सितंबर को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। 

कल यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के अलावा बैंक देश के बाकी सभी राज्यों में खुले रहेंगे। 

यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे क्यों मनाया जाता है?

यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे हर साल 18 सितंबर को मेघालय के खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में मनाया जाता है। यह दिन लोकल यूनिटेरियन आस्था आंदोलन की शुरुआत की याद में मनाया जाता है। इस आंदोलन की नींव हाजोम किसोर सिंह (Hajom Kissor Singh) ने रखी थी। उन्होंने 18 सितंबर 1887 को जवाई स्थित अपने घर में पहली यूनिटेरियन चर्च प्रार्थना सभा आयोजित की थी। वहां इस आस्था को ‘का नियम यूनिटेरियन’ (Ka Niam Unitarian) के नाम से जाना जाता है। इसमें एक ईश्वर में विश्वास के साथ पारंपरिक खासी संस्कृति, सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवीय मूल्यों को महत्व दिया जाता है। आज भी इस मौके पर यूनिटेरियन समुदाय स्पेशल प्रार्थना सभा करता है।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 18 सितंबर - मेघालय में यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 सितंबर - रविवार
  • 21 सितंबर - श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर - करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 23 सितंबर - महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर - इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 26 सितंबर - चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर - रविवार
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!