Gold-Silver price Outlook:...तो क्या फिर शुरू होगा सोने-चांदी में तेजी का दौर! एक्सपर्ट्स ने दिए ये संकेत

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 05:40 PM

big movement in bullion market what will be target price gold silver

सोने-चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में एक बार फिर नई तेजी की चर्चा तेज हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अहम सपोर्ट लेवल मजबूत बने हुए हैं और यदि प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर टूटते हैं तो बुलियन मार्केट में फिर से बुलिश ट्रेंड देखने...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में एक बार फिर नई तेजी की चर्चा तेज हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अहम सपोर्ट लेवल मजबूत बने हुए हैं और यदि प्रमुख रेजिस्टेंस स्तर टूटते हैं तो बुलियन मार्केट में फिर से बुलिश ट्रेंड देखने को मिल सकता है। वैश्विक संकेत, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी आने वाले दिनों में सोना-चांदी की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में निवेशक अब अगली बड़ी रैली के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को MCX पर चांदी 3.62% यानी 8,564 रुपए उछलकर 2,44,999 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोना 305 रुपए की हल्की बढ़त के साथ 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली। हाजिर चांदी 2.1% बढ़कर 77.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जबकि हाजिर सोना 2.33% चढ़कर 5,063 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद यह उछाल निवेशकों की नई खरीदारी और कमजोर डॉलर संकेतों से जुड़ा माना जा रहा है।

गोल्ड-सिल्वर का आउटलुक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने के लिए 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। यदि कीमतें 1,60,000 रुपए के ऊपर टिकती हैं तो 1,65,000–1,70,000 रुपए की ओर नया बुलिश मोमेंटम बन सकता है। वहीं चांदी के लिए 2,33,000–2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम का सपोर्ट जोन मजबूत माना जा रहा है और 2,65,000 रुपए के ऊपर ब्रेकआउट होने पर मीडियम टर्म में 2,80,000 रुपए के स्तर तक तेजी की संभावना जताई जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!