Gold Silver Crash: सोने-चांदी में गिरावट, ETF भी टूटा, जानें कारण?

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 05:56 PM

gold and silver prices fall etfs also drop find out the reasons

मंगलवार को वैश्विक और घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कीमती धातुओं में आई इस कमजोरी का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी देखने को मिला, जो लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। इसकी वजह फेडरल रिजर्व का रुख और भू-राजनीतिक...

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को वैश्विक और घरेलू मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कीमती धातुओं में आई इस कमजोरी का असर गोल्ड और सिल्वर ETF पर भी देखने को मिला, जो लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। इसकी वजह फेडरल रिजर्व का रुख और भू-राजनीतिक घटनाक्रम हैं।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय महासचिव नितिन केडिया का कहना है कि सितंबर में अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है। वहीं, बैंक ऑफ अमेरिका ने 2026 में तीन बार ब्याज दर बढ़ने का अनुमान दिया है। इस फैक्टर ने भी निवेशकों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

कितनी गिरी कीमतें?

दोपहर के कारोबार में सोना करीब 2100 रुपए टूटकर 1,46,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि, एक वक्त यह गिरकर 1,45,510 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी में बड़ी गिरावट आई, ये 7300 रुपए लुढ़क कर 2,27,010 प्रति किलो पर थी। कारोबार के दौरान चांदी गिरकर 2,25,666 रुपए तक आ गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना करीब 2% और चांदी में 5% से ज्यादा की गिरावट आई। गोल्ड और सिल्वर ETF भी लगभग इतना ही टूटे हैं।

क्यों टूटा सोना-चांदी?

फेडरल रिजर्व के कड़े संकेत

अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने संकेत दिए हैं कि महंगाई को काबू में रखने के लिए इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। ब्याज दरें बढ़ने से निवेशक बॉन्ड्स में निवेश करना पसंद करते हैं। क्योंकि सोने-चांदी में ब्याज नहीं मिलता।

ब्याज दरों बढ़ोतरी की आशंका

विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में ब्याज दरें और बढ़ सकती हैं। इससे कीमती धातुओं में निवेश का आकर्षण कम हो रहा है।

निवेशकों की मुनाफावसूली

ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका से निवेशक गोल्ड और सिल्वर में मुनाफावसूली भी कर रहे हैं। गोल्ड-सिल्वर ETF में भी प्रॉफिट बुकिंग दिख रही है।

अमेरिकी डॉलर

डॉलर इंडेक्स में मजबूती आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी अपेक्षाकृत महंगे हो जाते हैं। इससे मांग प्रभावित होती है और कीमतों में गिरावट आती है।

भू-राजनीतिक तनाव में कमी

वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के संकेतों के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों से पैसा निकालकर जोखिम वाले एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर भी सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!