Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Feb, 2024 03:46 PM
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई है। सेंसेक्स खुलते ही 306 अंकों की बढ़त के साथ 72,356 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ 22,000 का आंकड़ा पार कर गया।
नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 16 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 376 अंक की तेजी के साथ 72,426 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 129 अंक की तेजी रही, ये 22,040 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली। स्पाइसजेट के शेयर में 10.58% की तेजी देखने को मिली। दरअसल, स्पाइसजेट प्रोमोटर अजय सिंह ने बिजी बी एयरवेज के साथ गो एयर को खरीदने के लिए बोली लगाई है।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 15 फरवरी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 227 अंक की बढ़ोतरी के साथ 72,050 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी रही, ये 21,910 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। पेटीएम के शेयर में 5% की गिरावट देखने को मिली थी। पेटीएम के लोअर सर्किट को 10% से घटाकर 5% कर दिया था। वहीं मजबूत रिजल्ट के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में आज 6.81% की तेजी देखने को मिली थी।