Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Aug, 2026 08:37 PM

जयपुर में कालवाड़ रोड स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार दोपहर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इमारत से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।
नेशनल डेस्क : जयपुर में कालवाड़ रोड स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार दोपहर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इमारत से 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार, पार्किंग में खड़े वाहनों तक फैली आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और 12 मोटरसाइकिल और तीन कारें जलकर खाक हो गईं। जलते वाहनों से उठे घने धुएं के अपार्टमेंट में फैलने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और वहां अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छह मंजिला इमारत के फ्लैटों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।