सेंसेक्स 525 अंक की बढ़त के साथ 52790 पर, निफ्टी 15720 के पार

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 10:20 AM

bse up 525 points at 52790 nifty crosses 15720

सेंसेक्स 526.66 अंक या 1.01% बढ़कर 52792.38 पर और निफ्टी 163.50 अंक या 1.05% ऊपर 15720.20 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में इंडसइंड बैंक, ONGC, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ICICI बैंक और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 1-3 % की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।...

मुंबईः सेंसेक्स 526.66 अंक या 1.01% बढ़कर 52792.38 पर और निफ्टी 163.50 अंक या 1.05% ऊपर 15720.20 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में इंडसइंड बैंक, ONGC, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ICICI बैंक और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 1-3 % की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों से बाजार को अच्छा बूस्ट मिला है। निफ्टी पर दोनों इंडेक्स 1.5% के करीब मजबूत हुए हैं। आटो, मेटल और FMCG इंडेक्स भी करीब 1% मजबूत हुए हैं। IT, फार्मा और रियल्टी समेत दूसरे प्रमुख इंडेक्स भी हरे निशान में हैं। आज सेंसेक्स 388 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,654.24 पर और निफ्टी 100 की बढ़त के साथ 15,657.40 पर खुला था।

एशियाई बाजारों में खरीदारी
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी में 0.62% और निक्केई 225 में 0.73% बढ़त है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.41% और हैंगसेंग में 1.08% की तेजी है। ताइवान वेटेड में 1.34% की मजबूती है तो कोस्पी में 2.21% बढ़त नजर आ रही है। शंघाई कंपोजिट में 0.71% की तेजी है।

अमेरिकी बाजारों में मजबूती दिखी
गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त पर बंद हुए थे। गुरूवार को डाऊ जोन्स में 194 अंकों या 0.64% तेजी रही और यह 30,677.36 के स्तर पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 0.95% बढ़कर 3795.73 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि नैस्डैक में 1.62% बढ़त रही और यह 11,232.19 के लेवल पर बंद हुआ था। निवेशकों ने निचले स्तरों से खरीदारी की। हालांकि महंगाई और इसकी वजह से कॉर्पोरेट अर्निंग पर निगेटिव असर को लेकर चिंता रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!