सर्राफा समीक्षाः सोना 1200 रुपए टूटा, चांदी 2050 रुपए फीकी पड़ी

Edited By Updated: 15 Sep, 2019 12:14 PM

bullion review gold lost rs 1200 silver lost rs 2050

अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में रही मजबूती के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1200 रुपए टूटकर 38370 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में रही मजबूती के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1200 रुपए टूटकर 38370 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 2050 रुपए फीकी पड़कर 46450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, विदेशों में सोना हाजिर समीक्षाधीन अवधि में करीब 19 डॉलर की गिरावट के साथ 1,488.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी करीब 20 डॉलर टूटकर सप्ताहांत पर 1,486.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका तथा चीन के बीच व्यापार युद्ध को लेकर बातचीत पर दोनों पक्षों के सहमत होने से निवेशक पूंजीबाजार की ओर रुख कर रहे हैं। इससे सोने की मांग घटी है और कीमतों में गिरावट देखी गई। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर पिछले सात दिनों में डॉलर की तुलना में रुपया 147 पैसे की मजबूती ले चुका जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बना है। आलोच्य सप्ताह के दौरान चांदी हाजिर 0.65 डॉलर गिरकर 17.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!