स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम की दो परियोजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपए जुटाए

Edited By Updated: 11 Sep, 2026 02:30 PM

smartworld developers raises 800 crore for two gurugram projects

रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम में दो आवासीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए कोटक रियल्टी फंड से 800 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड की रियल एस्टेट इकाई कोटक

नई दिल्लीः रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने गुरुग्राम में दो आवासीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए कोटक रियल्टी फंड से 800 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड की रियल एस्टेट इकाई कोटक रियल्टी फंड के साथ साझेदारी के तहत पहले चरण में सेक्टर 69 स्थित स्मार्टवर्ल्ड स्काई आर्क और ट्रंप रेजिडेंसेज में करीब 800 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं से स्मार्टवर्ल्ड को कुल 8,200 करोड़ रुपए की बिक्री आय की उम्मीद है। 

अप्रैल 2025 में स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने गुरुग्राम में 'ट्रंप' ब्रांड के तहत करीब 2,200 करोड़ रुपए के निवेश से लक्जरी आवासीय परियोजना शुरू की थी। 'ट्रंप रेजिडेंसेज' नाम की इस परियोजना में 298 अपार्टमेंट हैं और इसका कुल बिक्री योग्य क्षेत्र 12 लाख वर्ग फुट है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!