सीनियर सिटीजंस को 8% रिटर्न देने वाली पेंशन योजना का तोहफा

Edited By Updated: 25 Jan, 2017 11:49 AM

cabinet clears pension scheme for seniors with 8  return

कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना 2017 को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्लीः कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना 2017 को मंजूरी दे दी है। स्कीम के तहत बुजुर्गों को उनके निवेश पर 10 वर्षों तक 8 फीसदी गारंटीड रिटर्न दी जाएगी। इस योजना को मंजूरी के साथ ही केंद्र सरकार ने पार्टी के घोषणा पत्र का एक अहम वादा पूरा किया। पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनावों में बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय तौर पर मजबूती देने की बात कही थी।

कब लागू होगी यह योजना
कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना 2017 को पास कर दिया है, लेकिन अभी यह पता नहीं है कि यह योजना कब से लागू की जाएगी। उम्मीद है कि सरकार नए फाइनेंशियल ईयर से यह स्कीम लागू करके बुजुर्गों की आमदनी बढ़ा सकती है। यह स्कीम सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी लागू करेगी। स्कीम के तहत एलआईसी बुजुर्गों को सालाना 8 फीसदी की दर से 10 साल तक ब्याज देगी। इसमें सरकार एलआईसी को सब्सिडी भी देगी।

कब तक ले सकते हैं यह योजना
सरकार ने यह पूरी तरह साफ कर दिया है कि यह स्कीम निवेश के लिए सिर्फ एक साल तक ही खुली रहेगी यानि जब से यह स्कीम लागू होगी उससे सिर्फ एक साल के भीतर तक बुजुर्ग इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की एक खास बात यह है कि वे मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना पैसा निकाल सकते हैं। इस स्कीम का फायदा 60 की उम्र वाले पुरुषों और 58 की उम्र वाली बुजुर्ग महिलाओं को मिल सकता है।

बुजुर्गों की लाइफ लाइन
नोटबंदी के इस दौर में जब ज्यादातर बैंक एफडी का रिटर्न रेट घटा रहे हैं, ऐसे में यह स्कीम बुजुर्गों की गारंटीड आमदनी की लाइफ लाइन बन सकती है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना 2017 से कम से कम अगले 10 साल के लिए बुजुर्गों की गाढ़ी कमाई पर रिटर्न पक्का हो सकता है। इस योजना से बुज़ुर्गों को एक तरह से निश्चित आय की गारंटी मिलेगी, जो कि उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिहाज से एक अहम बात है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!