Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 May, 2026 02:52 PM

चंडीगढ़ में ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने के बाद प्रशासन ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर अस्थायी नियम लागू कर दिए हैं। स्थानीय आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने शहर के पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से...
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में ईंधन की सप्लाई प्रभावित होने के बाद प्रशासन ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर अस्थायी नियम लागू कर दिए हैं। स्थानीय आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के कारण केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन ने शहर के पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से पेट्रोल-डीजल की राशनिंग लागू कर दी है। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है, ताकि सभी स्टेशनों पर पर्याप्त स्टॉक बनाये रखा जा सके।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टू-व्हीलर वाहनों के लिए प्रति ट्रांज़ैक्शन अधिकतम 500 रुपये और फोर-व्हीलर वाहनों के लिए 1,500 रुपये तक का ईंधन दिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगी।
वर्तमान दरों के अनुसार शहर में पेट्रोल 97.27 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल 85.25 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त ईंधन की खरीदारी न करें और अफवाहों से बचें। चंडीगढ़ प्रशासन और फूड एंड सप्लाई विभाग लगातार हालात पर नजर बनाये हुए हैं। विभाग ने कहा है कि यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाज़ारी या निर्धारित लिमिट से ज्यादा फ्यूल बेचने जैसी शिकायत सामने आती है तो नागरिक तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं और आवश्यक सेवाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध रहेगा।