देश का विदेशी मुद्रा भंडार 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर पर

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 06:01 PM

country s foreign exchange reserves fall by 711 million to 681 61 billion

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर रहा था।

मुंबईः देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर रहा था। 

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, पांच जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 270.4 करोड़ डॉलर घटकर 543.44 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है। 

हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.97 अरब डॉलर बढ़कर 114.57 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.76 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित कोष की स्थिति 4.826 अरब डॉलर रही।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!