क्या आपको भी आया ₹5000 गिफ्ट वाउचर वाला मैसेज? Amul ने बताई सच्चाई

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 01:38 PM

did you also get a message of 5000 gift voucher

देश की जानी-मानी डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फैल रहे एक नए फर्जी स्कैम को लेकर सतर्क किया है। कंपनी ने कहा है कि कुछ लोग अमूल का लोगो और 'अमूल गर्ल' की फोटो का इस्तेमाल कर ₹5,000 के नकली गिफ्ट वाउचर का...

बिजनेस डेस्कः देश की जानी-मानी डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फैल रहे एक नए फर्जी स्कैम को लेकर सतर्क किया है। कंपनी ने कहा है कि कुछ लोग अमूल का लोगो और 'अमूल गर्ल' की फोटो का इस्तेमाल कर ₹5,000 के नकली गिफ्ट वाउचर का लालच दे रहे हैं और एक लिंक पर क्लिक करने को कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी गई चेतावनी

अमूल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक चेतावनी जारी करते हुए कहा, "हम अपने ग्राहकों को सूचित करना चाहते हैं कि अमूल द्वारा ऐसा कोई भी गिफ्ट वाउचर जारी नहीं किया गया है। व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर जो संदेश प्रसारित हो रहे हैं, वे पूरी तरह से फर्जी हैं।"

PunjabKesari

फर्जी लिंक से धोखाधड़ी की कोशिश

कंपनी ने बताया कि ऐसे संदेशों में दिया गया लिंक उपभोक्ताओं को फर्जी वेबसाइटों पर ले जाता है, जहां उनसे धोखाधड़ी की जा सकती है। अमूल ने कई ऐसे संदिग्ध लिंक को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और इस धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?

अमूल ने ग्राहकों को ऐसे स्कैम से बचने के लिए तीन ज़रूरी सुझाव दिए हैं....

  • ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें।
  • अगर ऐसा कोई मैसेज मिले, तो जिस व्यक्ति ने भेजा है उसे तुरंत सतर्क करें।
  • किसी भी तरह की शंका या जानकारी के लिए अमूल कस्टमर केयर से संपर्क करें।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!