Elon Musk ने रचा इतिहास, नेटवर्थ में बंपर बढ़ोतरी, पहली बार इस लेवल के पार पहुंची दौलत

Edited By Updated: 03 Dec, 2024 11:18 AM

elon musk created history there was a huge increase in his net worth

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। उनकी कुल दौलत अब 350 अरब डॉलर से भी ऊपर पहुंच गई है, जो कि किसी भी अरबपति द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग...

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया है। उनकी कुल दौलत अब 350 अरब डॉलर से भी ऊपर पहुंच गई है, जो कि किसी भी अरबपति द्वारा हासिल की गई अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के आंकड़ों से सामने आई है, जिसके अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Gold Price को लेकर आया नया Alert, $2524 से नीचे गिरा सोना तो बड़ी गिरावट का अनुमान

नेटवर्थ में 124 अरब डॉलर का इजाफा

एलन मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 124 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो कि लगभग 54% की बढ़त है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 के नवंबर तक उनकी कुल नेटवर्थ 353 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। यह एक अभूतपूर्व आंकड़ा है, क्योंकि अब तक किसी भी अरबपति की दौलत इस स्तर तक नहीं पहुंची थी।

PunjabKesari

एलन मस्क ने इस साल अपने पहले के रिकॉर्ड को तोड़ा है। नवंबर 2021 में उन्होंने पहली बार 300 अरब डॉलर की दौलत का आंकड़ा पार किया था। अब, नवंबर 2024 में, वह 350 अरब डॉलर से भी ऊपर पहुंच चुके हैं और जानकारों का मानना है कि यदि यह गति बनी रही तो वह इस साल के अंत तक 400 अरब डॉलर के बेंचमार्क को भी पार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: GST rates Change: महंगे हो सकते हैं कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट और तंबाकू, GST में आ सकता है 35% का नया स्लैब

Tesla के शेयरों में बंपर तेजी

एलन मस्क की संपत्ति में यह उछाल उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में आए भारी इज़ाफे के कारण हुआ है। सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 3.46% का इजाफा हुआ, जिसके बाद कंपनी का शेयर मूल्य 357.09 डॉलर पर पहुंच गया। खास बात यह है कि 4 नवंबर के बाद से टेस्ला के शेयरों में 47% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। 4 नवंबर को कंपनी का शेयर 242.84 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

PunjabKesari

साल 2024 में शानदार बढ़ोतरी

इस साल की शुरुआत से ही एलन मस्क की नेटवर्थ में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 5 नवंबर के बाद से ही उनकी संपत्ति में 89 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 264 अरब डॉलर से बढ़कर 353 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इससे यह साफ हो गया है कि टेस्ला और अन्य व्यापारिक हितों से उनकी संपत्ति में निरंतर वृद्धि हो रही है।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!