Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jul, 2026 05:48 PM

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। EPFO अधिकारियों के मुताबिक, करीब 34 करोड़ सदस्यों के खाते में 8.25% ब्याज 15 जुलाई तक क्रेडिट कर दिया गया है। अब
बिजनेस डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर दी है। EPFO अधिकारियों के मुताबिक, करीब 34 करोड़ सदस्यों के खाते में 8.25% ब्याज 15 जुलाई तक क्रेडिट कर दिया गया है। अब कर्मचारी अपने ईपीएफ खाते में अपडेटेड बैलेंस देख सकते हैं।
1 लाख रुपए जमा होने पर कितना मिलेगा ब्याज?
EPF एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं। कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% पीएफ खाते में जमा करता है, जबकि कंपनी भी इतना ही योगदान देती है। हालांकि, नियोक्ता के योगदान का एक हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है। अगर आपके पीएफ खाते में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो 8.25% की दर से करीब 8,250 रुपए ब्याज मिलेगा।
घर बैठे ऐसे चेक करें PF बैलेंस
पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अब आपको ऑफिस या बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आप मोबाइल से ही अपना बैलेंस देख सकते हैं।
EPFO Passbook Lite से बैलेंस चेक करने का तरीका
- 1. EPFO मेंबर पासबुक पोर्टल पर जाएं।
- 2. अपने UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा के जरिए लॉगिन करें।
- 3. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को वेरिफाई करें।
- 4. 'View' ऑप्शन में जाकर Passbook Lite चुनें और अपना योगदान, निकासी और बैलेंस देखें।
मिस्ड कॉल और SMS से भी मिलेगी जानकारी
मिस्ड कॉल सेवा
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। कुछ समय बाद SMS के जरिए पीएफ बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
SMS सेवा
इसके लिए UAN नंबर EPFO में एक्टिव और रजिस्टर्ड होना चाहिए। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से:
EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर SMS भेजें।
हिंदी में जानकारी पाने के लिए SMS में लिखें:
EPFOHO UAN HIN
UMANG ऐप से कैसे देखें PF बैलेंस?
* सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड करें।
* मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
* Service Directory में जाकर EPFO विकल्प चुनें।
* View Passbook पर क्लिक करें।
* UAN और OTP की मदद से अपना बैलेंस चेक करें।