ईटीएफ में EPFO 22,500 करोड़ रुपए करेगा निवेश

Edited By Updated: 11 Jun, 2017 06:31 PM

epfo to invest rs 22 500 cr in etfs this fiscal

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.आे.) चालू वित्त वर्ष में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ई.टी.एफ.) में करीब 22,500 करोड़ रुपए निवेश करेगा। ई.पी.एफ.आे. को पिछले महीने अपने न्यासियों से इक्विटी या इक्विटी से जुड़ी

नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.आे.) चालू वित्त वर्ष में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ई.टी.एफ.) में करीब 22,500 करोड़ रुपए निवेश करेगा। ई.पी.एफ.आे. को पिछले महीने अपने न्यासियों से इक्विटी या इक्विटी से जुड़ी योजनाओं में निवेश बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद निवेश राशि बढ़ाई जा रही है। एक अधिकारी ने यह कहा। पिछले महीने ई.पी.एफ.आे. का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय ने एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश योग्य जमा राशि का 15 प्रतिशत धन निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पहले यह 10 प्रतिशत था। 
PunjabKesari
ई.पी.एफ.आे. के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय ने कहा, ‘‘ई.पी.एफ.आे. का 2016-17 में कुल निवेश 1.5 लाख करोड़ रुपए रहा। चालू वित्त वर्ष में भी निवेश योग्य जमा 1.5 लाख करोड़ रुपए अनुमानित है। इस प्रकार, ई.पी.एफ.आे. का ई.टी.एफ. में निवेश 2016-17 में 22,500 करोड़ रुपए रहेगा।’’ जॉय ने आगे कहा, ‘‘ई.पी.एफ.आे. ने अबतक 23,000 करोड़ रुपए निवेश किया है। इस निवेश पर सालाना रिटर्न अबतक 12 प्रतिशत से अधिक रहा है।’’  

ई.पी.एफ.आे. सरकारी प्रतिभूतियों, राज्य कर्ज, कारपोरेट बांड तथा विशेष जमा योजना (एस.डी.एस.) में पैसा लगाता है। हालांकि सरकारी बांड तथा योजनाओं में निवेश पर ई.पी.एफ.आे. का रिटर्न 8 प्रतिशत से कम है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अगस्त 2015 में ई.टी.एफ. में 5 प्रतिशत निवेश कर शेयर बाजार में कदम रखा था। इसे पिछले साल बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!