Edited By jyoti choudhary,Updated: 17 Jun, 2026 10:46 AM

बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने के वायदा भाव 0.40 फीसदी लुढ़क कर 1,52,480 रुपए, जबकि चांदी की कीमत में 0..6 फीसदी की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,49,210 रुपए के करीब कारोबार कर रही...
बिजनेस डेस्कः बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने के वायदा भाव 0.40 फीसदी लुढ़क कर 1,52,480 रुपए, जबकि चांदी की कीमत में 0..6 फीसदी की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,49,210 रुपए के करीब कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में सुस्ती, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,352.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,345.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 70.13 डॉलर के भाव पर खुले। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 70.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।