Gold-Silver price hike: सोने-चांदी में तेजी, MCX पर ₹1,49,345 पहुंचा सोने का भाव

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 10:24 AM

gold and silver prices rise gold hits 1 49 345 on mcx

Gold silver price hike: गुरुवार (6 अगस्त) को सोने-चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है। आज MCX पर सोने की कीमत 852 रुपए उछली है जबकि चांदी में 357 रुपए की तेजी आई है। यानि 10 ग्राम गोल्ड 1,49,345 रुपए और चांदी 2,27,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार...

Gold silver price hike: गुरुवार (6 अगस्त) को सोने-चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है। आज MCX पर सोने की कीमत 852 रुपए उछली है जबकि चांदी में 357 रुपए की तेजी आई है। यानि 10 ग्राम गोल्ड 1,49,345 रुपए और चांदी 2,27,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा बाजार में सोना एक महीने के उच्चतम स्तर पर

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर 1.5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसा वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उछाल के कारण हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,500 रुपए यानी 1.7 प्रतिशत बढ़कर 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गई। मंगलवार को यह 1,47,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले यह कीमती धातु छह जुलाई को इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी। उस समय यह 1,50,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले कारोबारी सत्र में स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में फिर से तेजी आई और यह 6,200 रुपए बढ़कर लगभग एक महीने के उच्चतम स्तर 2,32,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पहले चांदी नौ जुलाई को इस स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी, जब यह 2,32,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!