Why Gold-Silver Price Crash: क्यों आई सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट? हाई लेवल से ₹2,26,362 सस्ती हुई चांदी

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 11:48 AM

why gold silver prices crash silver has become cheaper 2 26 362 from its high l

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। MCX पर आज 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,42,060 रुपए पर आ गया है। जबकि, चांदी का भाव 1,93,686 रुपए प्रति किलो पर आ गया। शुरुआती कारोबार में ही चांदी के रेट में आज 5000 रुपए से

नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। MCX पर आज 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 1,42,060 रुपए पर आ गया है। जबकि, चांदी का भाव 1,93,686 रुपए प्रति किलो पर आ गया। शुरुआती कारोबार में ही चांदी के रेट में आज 5000 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, सोना आज 1249 रुपए प्रति 10 ग्राम टूटा है। दो दिन में सोने के भाव में 3000 रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है जबकि, चांदी 13000 रुपए से अधिक टूट चुका है।

29 जनवरी को MCX पर सोने ने 1,93,096 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 51,036 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं, सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपए है और यह 226,362 रुपए सस्ता हो चुका है।

क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट?

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। इस दौरान अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की कुछ अवधि की यील्ड में 20 बेसिस पॉइंट तक की कमी दर्ज की गई, जो अगस्त 2025 के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी। बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने बॉन्ड में निवेश बढ़ाया लेकिन सोने की कीमतों पर बिकवाली का दबाव बना रहा।

नकदी जुटाने के लिए सोने की बिकवाली

Global X ETFs के विश्लेषक जस्टिन लिन के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह निवेशकों की नकदी जुटाने की जरूरत हो सकती है। जब बाजार में तेज गिरावट आती है, तो निवेशकों को मार्जिन कॉल पूरा करने और पूंजी संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने आसानी से बेचे जा सकने वाले एसेट्स बेचने पड़ते हैं। ऐसे में सोने में भी बिकवाली बढ़ सकती है।

अमेरिकी फेडरल बैंक रेट पर चिंता 

बाजार को उम्मीद है कि अक्टूबर की बैठक में फेड दरें स्थिर रख सकता है, लेकिन दिसंबर में बढ़ोतरी की संभावना पर दांव लगाया जा रहा है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!