Gold-Silver Price: गोल्ड-सिल्वर खरीदने वालों को राहत, आज कीमतों में आई इतनी गिरावट

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 10:24 AM

relief for gold and silver buyers here s how much prices have dropped today

गोल्ड-सिल्वर खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। 21 अक्टूबर को 10 ग्राम सोना 547 रुपए टूटकर 1,45,972 रुपए और चांदी 2278 रुपए गिरकर 2,09,207 रुपए प्रति

मुंबईः गोल्ड-सिल्वर खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। 21 अक्टूबर को 10 ग्राम सोना 547 रुपए टूटकर 1,45,972 रुपए और चांदी 2278 रुपए गिरकर 2,09,207 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। 

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 400 रुपए  बढ़कर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। दशहरा से पहले त्योहारी मांग बढ़ने और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख से बहुमूल्य धातु की कीमतों को समर्थन मिला। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव शुक्रवार के 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से 400 रुपए बढ़कर 1,50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। 20 अक्टूबर को दशहरे के कारण सर्राफा बाजार बंद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!