MCX Gold Rate today: सोने-चांदी के दाम उछले, MCX पर सोना ₹1,35,000 के पार

Edited By Updated: 30 Dec, 2025 10:31 AM

gold and silver prices surge gold crosses 1 35 000 on mcx

साल के आखिरी दिनों में सोने-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर है। हालांकि, आज यानी 30 दिसंबर 2025 को कीमतें अपने हाई लेवल से नीचे हैं। MCX पर सोने की कीमत 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 1,35,826 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 4.21 फीसदी की तेजी देखी जा...

बिजनेस डेस्कः साल के आखिरी दिनों में सोने-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर है। हालांकि, आज यानी 30 दिसंबर 2025 को कीमतें अपने हाई लेवल से नीचे हैं। MCX पर सोने की कीमत 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 1,35,826 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 4.21 फीसदी की तेजी देखी जा रही है, ये 2,33,885 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। कल (29 दिसंबर 2025) को चांदी ने 2.54 लाख रुपए प्रति किलो का नया ऑलटाइम हाई लेवल छू लिया था लेकिन इसके बाद अचानक चांदी के रेट धड़ाम हो गए 21,511 रुपए प्रति किलो तक कीमत में गिरावट आई। सिल्वर 2,32,663 पर आ पहुंची। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के साथ, जबकि सोना नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कोलकाता में आज सोने की कीमत

कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹139240 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹127640 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹104430 प्रति 10 ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

हैदराबाद में आज सोने की कीमत

हैदराबाद में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹139240 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹127640 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹104430 प्रति 10 ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

पुणे में आज सोने की कीमत

पुणे में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹139240 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹127640 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹104430 प्रति 10 ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

अहमदाबाद में आज सोने की कीमत 

अहमदाबाद में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹139290 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹127690 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹104480 प्रति 10 ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधरे Gold and Silver Rate

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में सुधार देखने को मिल रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के बाद चांदी में जबरदस्त मुनाफावसूली देखने को मिली थी। सोना भी मुनाफावसूली के कारण तेजी से गिरा था। Comex पर सोना 4,350.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,343.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,369.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,584 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 71.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 70.46 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.45 डॉलर की तेजी के साथ 72.92 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 82.67 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!