Gold Silver price Down: 1,047 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी आई भारी गिरावट

Edited By Updated: 30 Nov, 2024 04:38 PM

gold became cheaper by rs 1 047 silver also fell sharply

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 नवंबर को सोने की कीमत 77,787 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो 30 नवंबर तक घटकर 76,740 रुपए पर आ गई यानी इस दौरान सोना 1,047 रुपए सस्ता हुआ।

बिजनेस डेस्कः इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 नवंबर को सोने की कीमत 77,787 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो 30 नवंबर तक घटकर 76,740 रुपए पर आ गई यानी इस दौरान सोना 1,047 रुपए सस्ता हुआ।

चांदी की कीमत भी इस हफ्ते कम हुई। 22 नवंबर को चांदी 90,850 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो 30 नवंबर को घटकर 89,383 रुपए रह गई। इस तरह चांदी 1,467 रुपए सस्ती हुई है। गौरतलब है कि चांदी ने 23 अक्टूबर को 99,151 रुपए और सोने ने 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए का ऑल-टाइम हाई छुआ था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,150 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,000 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपए है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!