Delhi Bullion Market: 1,900 रुपए उछला सोना, चांदी में ₹4,500 की तेजी

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 11:01 AM

gold jumps by 1 900 silver surges by 4 500

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,900 रुपए चढ़कर 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के कारण सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,900 रुपए चढ़कर 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के कारण सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपए बढ़कर 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी। 

चांदी की कीमत में भी गिरावट का सिलसिला थम गया और यह 4,500 रुपए बढ़कर 2,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। बृहस्पतिवार को चांदी 3,000 रुपए टूटी थी, जबकि सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी सत्रों में यह स्थिर रही थी। ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, ''अमेरिकी डॉलर हाल के उच्च स्तर से नीचे आया, जिससे महंगाई को लेकर चिंताओं के बावजूद कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला और सोने के भाव में तेजी आई।'' 

गर्ग ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में व्यापक सुधार से चांदी को भी फायदा हुआ। रुपए की लगातार कमजोरी से आयातित वस्तुओं की घरेलू लागत बढ़ रही है। हाल की तेजी से उतार-चढ़ाव भरे सप्ताह के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 4,600 रुपए यानी 3.07 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपए यानी करीब एक प्रतिशत बढ़ी है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!