Gold/Silver rate: गिर गए सोने-चांदी के भाव, चेक करें 14 अक्टूबर को कितनी आई गिरावट

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 10:34 AM

gold and silver prices have fallen check rates

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 14 अक्टूबर को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। MCX पर सोना 50 रुपए टूटकर 1,48,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 147 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम

नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 14 अक्टूबर को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है। MCX पर सोना 50 रुपए टूटकर 1,48,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 147 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,19,070 रुपए पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए टूटा

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 400 रुपए टूटकर 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद भाव 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से 400 रुपए घटकर 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। 

चांदी की कीमत भी 500 रुपए टूटकर 2,26,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। सोमवार को इसका भाव 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम था। रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ और मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त के साथ 95.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विभिन्न उपायों से हाजिर बाजार में डॉलर की मांग कम होने और विदेशी मुद्रा बाजार में अत्यधिक सौदेबाजी पर अंकुश लगने से रुपए को समर्थन मिला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!