Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Oct, 2026 11:56 AM

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1,500 रुपए से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी में 1,100 रुपए से अधिक की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली।
नई दिल्लीः सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1,500 रुपए से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी में 1,100 रुपए से अधिक की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली।
बाजार में इस उतार-चढ़ाव के पीछे अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े कमजोर आंकड़ों को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालिया आर्थिक आंकड़ों के बाद अक्टूबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम हुई है। ब्याज दरों को लेकर नरम रुख की उम्मीद से सोने और चांदी जैसे ऐसे एसेट्स को सपोर्ट मिलता है, जिनसे नियमित ब्याज आय नहीं होती।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,158.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,186.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। स्पॉट सिल्वर भी 1.7 प्रतिशत चढ़कर 61.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।