Gold rate in Delhi: लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, चेक करें चांदी का रेट

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 10:02 AM

gold falls by 800 to 1 56 200 per 10 grams silver remains steady

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट पर रहा। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना 800 रुपए टूटकर 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट पर रहा। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना 800 रुपए टूटकर 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। 

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सोने की कीमत में गिरावट के बीच चांदी का भाव 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) पर स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''कमज़ोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को सोने में गिरावट आई। उम्मीद से कम अमेरिकी उत्पादक-मूल्य आंकड़ों के बावजूद हाजिर सोना की कीमत में कमी देखी गई।'' उन्होंने कहा कि सोने में यह गिरावट हाल की तेजी के बाद ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से आई है। इसके अलावा निवेशक ऊंचे स्तरों पर नए सौदे लेने को लेकर सतर्क रहे। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,351.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.33 प्रतिशत चढ़कर 64.68 डॉलर प्रति औंस हो गई। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए ईरान के खिलाफ और आर्थिक कदम उठाने की तैयारी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!