Gold-Silver Imports: महंगे सोने से दूरी, चांदी की मांग ने पकड़ी रफ्तार, आयात आंकड़ों में बड़ा फर्क

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 06:20 PM

gold imports fell by 59 in november while silver demand picked up pace

सोने के आयात मूल्य में नवंबर में 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी में 125 प्रतिशत की तेज वृद्धि रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में 402.1 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया। पिछले साल नवंबर में...

बिजनेस डेस्कः सोने के आयात मूल्य में नवंबर में 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी में 125 प्रतिशत की तेज वृद्धि रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में 402.1 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया। पिछले साल नवंबर में स्वर्ण आयात का मूल्य 984.39 करोड़ डॉलर रहा था। यह 59.15 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। चांदी का आयात 125.40 फीसदी बढ़कर 107.50 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। यह नवंबर 2024 में 47.69 करोड़ डॉलर रहा था। 

यह भी पढ़ें: Gold-Silver ने लगाई दौड़, आज ₹6000 महंगी हुई चांदी, एक्सपर्ट ने दी ये चेतावनी

आंकड़ों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में अप्रैल से नवंबर के दौरान सोने का आयात 3.33 फीसदी बढ़ा है और 4,525.98 करोड़ डॉलर पर रहा। वहीं, 701.38 करोड़ डॉलर की चांदी आयात की गई जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 135.95 प्रतिशत अधिक है। वहीं, नवंबर में देश से गहने-जेवरातों का निर्यात 27.8 प्रतिशत बढ़कर 264.14 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले साल नवंबर में 206.69 करोड़ डॉलर रहा था।

उल्लेखनीय है कि सोने की ऊंची कीमतों के कारण आम लोगों के बीच इसकी खरीद कम हुई है। इस कारण आयात में गिरावट आयी है। वहीं, चांदी की मांग बढ़ रही है, हालांकि उसके दाम भी काफी तेजी से बढ़े हैं।  

यह भी पढ़ें: क्रिप्टो निवेशकों को फिर लगा झटका, बिटकॉइन 90,000 डॉलर के नीचे फिसला, जानें वजह

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!