MCX-Comex Gold Rate: गोल्ड का नया रिकॉर्ड, 10g सोना हुआ और भी महंगा, चांदी ने चौंकाया

Edited By Updated: 06 Jan, 2026 10:06 AM

gold sets a new record 10g of gold becomes even more expensive

लगातार रिकॉर्ड बना रहा सोना आज भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 6 जनवरी को MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,38,531 रुपए है और चांदी की कीमत में 1.66 फीसदी की तेजी आई है। एक किलोग्राम चांदी 2,50,238 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशन

बिजनेस डेस्कः लगातार रिकॉर्ड बना रहा सोना आज भी नई ऊंचाई पर पहुंच गया। 6 जनवरी को MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,38,531 रुपए है और चांदी की कीमत में 1.66 फीसदी की तेजी आई है। एक किलोग्राम चांदी 2,50,238 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशन मार्केट में भी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 960 रुपए बढ़ी

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 960 रुपए बढ़कर 1,40,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,39,440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी सोमवार को तेजी जारी रही और यह 2,600 रुपए बढ़कर 2,44,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। शुक्रवार को चांदी 2,41,400 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी। व्यापारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी दोनों में तेजी आई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!