सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड के नए दाम

Edited By Updated: 07 Dec, 2019 04:02 PM

gold silver prices fall

विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सररफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 800 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 44,550 रुपए प्रति...

नई दिल्लीः विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सररफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए टूटकर करीब डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 800 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 44,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी जो 16 सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है जबकि सोने में लगातार तीसरे दिन नरमी रही है।
PunjabKesari
विदेशों में गत दिवस दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी का असर स्थानीय बाजार में आज देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉकर् से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोना एक प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। सोना हाजिर 15.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,460 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.60 डॉलर लुढ़ककर 1,464.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी शुक्रवार को ढाई प्रतिशत टूटकर 16.54 डॉलर प्रति औंस पर रही।
PunjabKesari
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में रोजगार के मजबूत आँकड़े आने से सोने पर दबाव रहा। अच्छे आँकड़ों से यह विश्वास बना है कि अगले सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व में ब्याज दरों में वृद्धि हो सकती है।
PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!