Gold Demand: सोने की कीमतों में गिरावट, 70% घटी डिमांड, क्या और गिर सकते हैं दाम?

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 12:09 PM

gold prices fall demand drops by 70  could prices fall further

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट और इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के कारण भारतीय खरीदार सतर्क हो गए हैं। भारी गिरावट के बावजूद लोग सोना खरीदने से कतरा रहे हैं, जिससे गोल्ड की डिमांड में काफी कमी आई है। इसके विपरीत, कई परिवार जरूरत के मुताबिक अपने...

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में लगातार गिरावट और इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के कारण भारतीय खरीदार सतर्क हो गए हैं। भारी गिरावट के बावजूद लोग सोना खरीदने से कतरा रहे हैं, जिससे गोल्ड की डिमांड में काफी कमी आई है। इसके विपरीत, कई परिवार जरूरत के मुताबिक अपने पुराने सोने के आभूषण बेच रहे हैं। 

क्यों खरीदारी टाल रहे ग्राहक?

इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार, सरकार द्वारा सोने पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद बाजार की मांग में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। उनका कहना है कि ऊंची कीमतों और भविष्य में और गिरावट की आशंका के चलते उपभोक्ता फिलहाल खरीदारी टाल रहे हैं। सरकार ने 13 मई को सोने पर कस्टम ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी थी। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद भी सोने की मांग कम हुई है।

यह भी पढ़ें: PNB, SBI और केनरा बैंक का हो रहा विलय, सरकार ने किया खंडन

पुराने गहनों की बिक्री में तेजी

IBJA के अनुमान के मुताबिक अप्रैल-जून 2026 में करीब 50 टन पुराना सोना बिका है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा है। सुरेंद्र मेहता के अनुसार, बाजार का मूड फिलहाल अच्छा नहीं है। उपभोक्ता और निवेशक आगे और गिरावट के डर से सोना बेच रहे हैं। कई लोग सोने के बदले लोन भी ले रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर बेचने की बजाय बाद में फायदा उठा सकें।

क्या और सस्ता हो सकता है सोना?

29 जनवरी को सोने की कीमत 1,80,000 रुपए ($5,600) प्रति 10 ग्राम से ऊपर चली गई थी। तब से, इसमें लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है और 30 जून, 2026 को यह 1,40,000 रुपए ($3,960) के स्तर पर आ गया। इस महीने 12 प्रतिशत और इस तिमाही में 15 प्रतिशत की गिरावट हुई है। यह 2013 के बाद सबसे तेज तिमाही गिरावट है।

यह भी पढ़ें: जुलाई के पहले दिन बड़ी राहत, सस्ता हुआ 19 किलो वाला सिलेंडर, छोटू सिलेंडर के भी घटे दाम

ऑगमॉन्ट बुलियन की रिपोर्ट (30 जून) में बताया गया है कि सोना 4,000 डॉलर से नीचे गिरकर लगभग 8 महीनों के निचले स्तर पर आ गया है। मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों के बीच इसमें लगातार चौथे महीने गिरावट देखने को मिल रही है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमत अपने अहम 4,000 डॉलर के निचले स्तर से नीचे आ गई है और 3,960 डॉलर (1,40,000 रुपए) की ओर बढ़ रही है। अगर यह गिरावट पक्की हो जाती है, तो कीमत 3,600 डॉलर (1,30,000 रुपए) तक जा सकती है। ‘ओवरसोल्ड’ (बहुत ज़्यादा बिकवाली) की स्थिति को देखते हुए, 4,100 डॉलर (1,45,000 रुपए) और 4,165 डॉलर (1,47,000 रुपए) की ओर थोड़ी रिकवरी (रिलीफ रैली) की संभावना भी बनी हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!