भारत में एआई बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही गूगल : वैष्णव

Edited By Updated: 09 May, 2026 11:18 AM

google exploring investment opportunities in ai infrastructure in india vaishna

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल, भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही है। इसमें सर्वर और ड्रोन का विनिर्माण भी शामिल है। यह...

नई दिल्लीः इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल, भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में निवेश के अवसर तलाश रही है। इसमें सर्वर और ड्रोन का विनिर्माण भी शामिल है। यह घोषणा विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में गूगल द्वारा 15 अरब अमेरिकी डॉलर के एआई केंद्र की अप्रैल में आधारशिला रखने के बाद की गई है। वैष्णव ने कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ''गूगल, भारत में एआई बुनियादी ढांचा और सर्वर एवं ड्रोन के विनिर्माण में निवेश के अवसर तलाश रही है।'' 

गूगल पहले से ही भारत में अपने पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन फॉक्सकॉन और डिक्सन जैसी कंपनियों के साथ मिलकर कर रही है। वर्ष 2023 में कंपनी ने एचपी के साथ साझेदारी में चेन्नई के पास फ्लेक्स के सहयोग से क्रोमबुक्स का उत्पादन भी शुरू किया था। पिछले महीने गूगल ने विशाखापत्तनम के तारलुवाड़ा में अपने क्लाउड इंडिया एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखी थी। यह परियोजना अदाणी कॉनेक्स और एयरटेल नेक्स्ट्रा के साथ साझेदारी में विकसित की जा रही है, जिसमें एक गीगावॉट क्षमता वाला हाइपरस्केल एआई डेटा सेंटर शामिल होगा।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!