12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों पर सरकार का जवाब, 880.52 टन का गोल्ड रिजर्व बरकरार

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 02:57 PM

government responds to reports selling 12 billion worth of gold

केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार का सोना नहीं बेचा है। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम...

बिजनेस डेस्कः केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार का सोना नहीं बेचा है। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने उन खबरों को खारिज किया, जिनमें दावा किया गया था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच आरबीआई ने लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है।

सरकार ने अपने जवाब में कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत है। आरबीआई पहले ही 3 जून 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट कर चुका है कि सोने की बिक्री संबंधी खबरें भ्रामक और तथ्यहीन हैं। केंद्रीय बैंक ने मीडिया के एक वर्ग में प्रकाशित और प्रसारित रिपोर्टों का भी खंडन किया था।

सरकार के अनुसार, 29 मई 2026 तक आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल सोने का भौतिक भंडार 880.52 टन पर यथावत बना हुआ है। इसमें किसी प्रकार की कमी या बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचने के दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।

इस बीच, संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!